तूफानी दौरे पर पीएम मोदी, अगले 90 घंटों में 10,800 किलोमीटर की यात्रा

Summary :

प्रधानमंत्री मोदी अपने तूफ़ानी दौरे पर हैं जहां अगले 90 घंटों में 10,800 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। बता दें प्रधानमंत्री मोदी अगरतला से मुंबई और लखनऊ से बेंगलुरु तक, देश के सभी कोनों को कवर कर रहे हैं। 10 फरवरी को पीएम ने दिल्ली से लखनऊ की यात्रा की और उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया. इसके बाद वो मुंबई गए और दो वंदे भारत ट्रेनों और सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई।

पीएम मोदी ने  की  त्रिपुरा की यात्रा
इसके बाद, पीएम मोदी ने शहर में अलजमी-तुस-सैफियाह के नए परिसर का उद्घाटन किया, जिसके बाद वो दिल्ली वापस आ गए. उन्होंने दिन में 2,700 किमी से अधिक की दूरी तय की। अगले दिन उन्होंने त्रिपुरा की यात्रा की, जहां उन्होंने अंबासा और राधाकिशोरपुर में दो जनसभाओं को संबोधित किया, जिसके बाद आज वो दिल्ली लौटेंगे। वो दिन में 3,000 किमी से अधिक की दूरी तय करेंगे। 
महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के समारोह का पीएम करेंगे उद्घाटन 
12 फरवरी को पीएम दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले समारोह का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वो कई राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए दौसा, राजस्थान जाएंगे। दौसा में दो जनसभाओं को संबोधित करने के बाद पीएम सीधे बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे, जहां वो देर रात पहुंचेंगे। पूरे दिन में पीएम 1,750 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेंगे। 
]
पीएम बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन करने 13 फरवरी को पहुंचेंगे 
13 फरवरी की सुबह-सुबह पीएम बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन करेंगे. वहां से वह त्रिपुरा जाएंगे, जहां वह दोपहर में अगरतला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो 3,350 किमी से अधिक की दूरी तय कर दिल्ली वापस जाएंगे। 90 घंटे से भी कम समय में पीएम 10 जनसभाओं को संबोधित करने और कई विकास पहल शुरू करने के लिए 10,800 किमी से अधिक की यात्रा कर चुके होंगे। 

Desk Team