कोरोना संकट के बीच आरबीआई (Reserve Bank of India) द्वारा की गई घोषणाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सराहना करते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक ने कोरोना वायरस के संक्रमण से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिये बड़े कदम उठाये हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इन घोषणाओं से बाजार में तरलता की स्थिति बेहतर होगी, कर्ज की ब्याज दरें कम होंगी तथा मध्यम वर्ग और कारोबारियों को मदद मिलेगी।’’
उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर को कम करने के लिये शुक्रवार को रेपो दर को 0.75 प्रतिशत घटाकर 4.4 प्रतिशत करने की अप्रत्याशित घोषणा की। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो दर, नकदी आरक्षित अनुपात मे कटौती समेत कई अन्य नीतिगत उपाय भी किये।


Download Android App
Download iOS App



