इस लॉकडाउन में अहाय और जरूरतमंदों की उत्तराखंड पुलिस ऐसे कर रही है मदद, देखें तस्वीरें

Summary :

सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस का एक ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। इस समय कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। अपने घर को मजदूर पैदल निकल पड़े हैं। सड़कों पर पुलिस मुस्‍तैदी

सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस का एक ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। इस समय कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। अपने घर को मजदूर पैदल निकल पड़े हैं। सड़कों पर पुलिस मुस्‍तैदी से खड़ी हुई है। हालांकि कहीं जगह पर लोगों को बाहर निकल कर तफरी करने पर पुलिस ने डंडों से पीटा तो कहीं पर जरूरत मंदों को भोजन खिला कर नेक काम पुलिस ने किया। 
सोशल मीडिया पर आजकल यही वीडियो और तस्वीरें दिल को छू रही हैं। वैसे तो कहते हैं ना कि हर मसले के दो पहलू होते हैं। गलत और सही। कोरोन से संक्रमति पूरी दुनिया में 5 लाख से ज्यादा लोग हो गए हैं। लेकिन एक डर लोगों में बैठ गया है। लेकिन सारे डर को उत्तराखंड पुलिस का ट्विटर दूर कर रहा है। लोगों की कुछ इस तरह से पुलिस मदद कर रही है जिसे एक बार हम सबको देखना चाहिए। गरीब कर्मचारी और असहाय लोगों को भोजन देते हुए इस ट्वीट में नजर आ रहे हैं। 
भूखा कोई नहीं रहेगा, हम हैं ना
रुद्रपुर के झुग्गियों में रहने वाले लोगों की यह तस्वीरें हैं। उनकी मदद पुलिस ने इस तरह की है। पुलिस ने खाना उन्हें दिया और साथ में कहा कि हम हैं ना कोई भी भूखा नहीं रहेगा।

अम्मा मत घबराओ
बिहारी लाल नाम के पुलिसकर्मी इस ट्वीट में नजर आ रहा है जिसने एक बुजुर्ग अम्मा जो सड़क पर जीवन जी रही है उसे विश्वास दिलाया कि घबराने की जरूरी नहीं है क्योंकि पुलिस की मेस से रोजाना उन्हें खाना दिया जाएगा।

ऐसे मदद की बागेश्वर पुलिस ने

घर से लेकर खाना कई पुलिसकर्मी गए

कई ऐसे भी पुलिसकर्मी इस बीच दिखाई दिए जो सड़क पर रह रहे गरीब लोगों के लिए अपने घरों से खाना बनाकर लाए।
घर पर लाकर दवाई भी दी

इतना ही नहीं एक बुजुर्ग महिला को दवाई चाहिए थी और उनके घर तक पुलिस ने दवाई देकर आई। एसआई महिला को दवाई देते हुए इस ट्वीट में दिलवर सिंह नेगी दिखाई दे रहे हैं। 
खाना लाई अल्मोड़ा पुलिस मेस से

अल्मोड़ा पुलिसकर्मियों ने भी मेस से खाना लाकर असहाय लोगों की मदद की। 
जरूरी है कुछ दूरी

हरिद्वार की यह तस्वीर है जहां पर सोशल डिस्टेंस के बारे में लोगों को पुलिस बता रही है। 
पानी भी लोगों को पिलाया

खुशी बांटी घर जाते बच्चों को

खाने का सामान पहाड़ चढ़कर पहुंचाया

पहाड़ पैदल दूरदराज गांवों में पैदल चढ़कर उत्तराखंड पुलिस के जवालों ने खाने का सामान लोगों तक पहुंचाया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं। अपनी जिम्मेदारी को उत्तराखंड पुलिस निभाती दिखाई दे रही है। आप भी अपनी जिम्मेदारी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में निभाएं। घर पर ही रहें। 

Desk Team