प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में रविवार को हरियाणा में दुल्हेड़ी गांव के युवाओं की तारीफ में कसीदे काढ़े जो उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान चला रहे हैं।
राज्य सरकार के यहां जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि इन युवाओं द्वारा दिखाए उत्साह और समर्पण ने स्वच्छ भारत अभियान का मतलब निश्चित तौर पर बदल दिया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी करनाल में रेडियो प्रसारण सुना।
बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इन युवाओं ने भिवानी शहर को स्वच्छता के मामले में आदर्श बनाने का फैसला किया। उन्होंने युवा स्वच्छता एवं जन सेवा समिति नामक एक संगठन बनाया।’’
उन्होंने इन युवाओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘सुबह चार बजे वे भिवानी पहुंचते हैं और शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाते हैं। अभी तक इन लोगों ने शहर के विभिन्न इलाकों से कई टन कचरा साफ किया है।’’


Download Android App
Download iOS App



