प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेघालय में 1700 से अधिक गुफाओं की खोज करने को लेकर वहां के निवासी के ब्रियान डी खरप्राण और उनकी टीम की रविवार को तारीफ की। जिन्होंने अपनी टीम के साथ राज्य में 1,700 से अधिक गुफाओं की खोज की है। आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ ये बात कही।
पीएम मोदी ने लोगों को मेघालय की गुफाओं का पता लगाने की भी सलाह दी, जिनमें से कुछ देश की सबसे लंबी और गहरी हैं।
खरप्राण ने पहली खोज साल 1964 में एक स्कूली छात्र के रूप में की -PM
‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि खरप्राण ने अपनी पहली खोज साल 1964 में एक स्कूली छात्र के रूप में की थी। उन्होंने और उनके एक मित्र ने 1990 में एक एसोसिएशन की स्थापना की और इसी एसोसिएशन के माध्यम से उन्हें पहली बार मेघालय की अज्ञात गुफाओं के बारे में पता चला।
खरप्राण और उनके सहयोगियों ने मेघालय में 1,700 से अधिक गुफाएं ढूंढीं
उन्होंने कहा कि खरप्राण और उनके सहयोगियों ने मेघालय में 1,700 से अधिक गुफाएं ढूंढीं, जिससे यह क्षेत्र अपनी गुफाओं के लिए जाना जाने लगा। बता दे कि भारत में सबसे लंबी और गहरी गुफाएं मेघालय में पाई जाती हैं।’
प्रधानमंत्री ने ट्विटर यानि एक्स पर कहा कि मन की बात के दौरान, श्री ब्रायन डी. खरप्राण के बारे में बात की, जिन्होंने मेघालय में गुफाओं की खोज और उन्हें लोकप्रिय बनाने पर दशकों तक काम किया है। मैं आप सभी से मेघालय की यात्रा करने और सुंदर गुफाओं को स्वयं देखने का भी आग्रह करता हूं।”
पीएम मोदी ने देश के लोगों से मेघालय की इन गुफाओं की यात्रा की योजना बनाने की अपील की
खरप्राण की पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने देश के लोगों से मेघालय की इन गुफाओं की यात्रा की योजना बनाने की अपील की।
मेघालय एडवेंचर्स एसोसिएशन के संस्थापक सचिव खरप्राण अब तक राज्य में 537.6 किलोमीटर गुफा क्षेत्रों का पता लगा चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



