बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे PM मोदी, ‘जारी करेंगे बाघों से संबंधित जणगणना के नए आंकड़े’

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंच गए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बांदीपुर नेशनल पार्क में इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंच गए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बांदीपुर नेशनल पार्क में इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) का शुभारंभ करेंगे। इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) दुनिया की सात प्रमुख बड़ी बिल्लियों यानि बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, प्यूमा, जगुआर और चीता के संरक्षण एवं सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगा।
विश्व नेताओं से इस पहल का आह्वान 
50 years of Project Tiger: PM set to release new census on April 9 | Latest  News India - Hindustan Times
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जुलाई 2019 में विश्व नेताओं से इस पहल का आह्वान किया था, ताकि एशिया में इन जीवों के अवैध शिकार और व्यापार को रोका जा सके। बता दें कि देश में 2014 के बाद से इन सातों जीवों की आबादी बढ़ी है। इनमें बाघों की आबादी 33 प्रतिशत बढ़कर 2018 में 2,967 पर पहुंच गई, जबकि 2014 में यह 2,226 थी। बाघों की अंतिम गणना 2018 में हुई थी।
बाघों की आबादी का नवीनतम आंकड़ा जारी करेंगे मोदी 
प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 2022 की जनगणना के आधार पर बाघों की आबादी का नवीनतम आंकड़ा जारी करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बांदीपुर टाइगर रिजर्व में संरक्षण के प्रयासों में शामिल फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ और स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत करेंगे।  
बता दें कि मजबूत संरक्षण प्रबंधन और मजबूत सुरक्षा के परिणामस्वरूप गुजरात में शेरों की आबादी में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह 2015 में 523 से बढ़कर 2020 में 674 पर पहुंच गई। तेंदुओं की आबादी 2014 के 7,910 से 63 प्रतिशत बढ़कर 2018 में 12,852 हो गई। पिछले साल सरकार नामीबिया से देश में चीते लेकर आई थी। इनमें से एक चीते ने चार शावकों को जन्म दिया, जिससे वे 1952 के बाद से भारतीय धरती पर पैदा होने वाले पहले चीते बन गए।

Desk Team