प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में आयोजित चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का शुभारंभ करने पहुंच गए हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। पीएम मोदी समारोह में 10 लाख करोड़ रुपये की 14 हजार निवेश परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे 34 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, जो यूपी को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सीएम योगी के सपने को पूरा करने की दिशा में एक अहम पड़ाव होगा। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जा रहा है।
Highlights
- PM Modi जीबीसी का शुभारंभ करने लखनऊ पहुंचे
- मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
- इंफ्रास्ट्रक्चर और मानव पूंजी
इंफ्रास्ट्रक्चर और मानव पूंजी
प्रदेश के मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा कि ये ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी बीते सात वर्षों में प्रदेश में जो इंफ्रास्ट्रक्चर और मानव पूंजी में निवेश किया गया है, उसका परिणाम है। इस आयोजन में 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होगा। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद योगी सरकार के लिए यह एक और बड़ा अवसर है, जब पूरी दुनिया की नजरें उत्तर प्रदेश की ओर लगी होंगी।
लक्ष्य की ओर कदम
पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी के नेतृत्व में इन परियोजनाओं की शुरुआत से उत्तर प्रदेश सरकार अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाएगी। आयोजन के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे तो साथ ही निवेशकों को सफलता के मंत्र भी बताएंगे।


Download Android App
Download iOS App



