कोरोना वायरस को लेकर PM मोदी ने की समीक्षा बैठक, कहा-घबराने की जरूरत नहीं

Summary :

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि आगरा में जांच के दौरान वायरस से प्रभावित 6 मामलों का पता चला और इन लोगों को अलग वार्ड में रखा गया है।

भारत में दस्तक दें चुके कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार अपनी तरफ से हर सफल प्रयास में लगी हुई है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विभिन्न मंत्रालय के साथ मिलकर समीक्षा बैठक की। भारत के कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके है। 
समीक्षा बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘कोविड-19 से निपटने की तैयारी की गहन समीक्षा की। विभिन्न मंत्रालय और राज्य साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जो भारत आने वाले लोगों की जांच से लेकर त्वरित चिकित्सा उपचार प्रदान करने के संबंध में है।’’ 


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “घबराने की जरूरत नहीं है। हमें एक साथ काम करने की जरूरत है, आत्म-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छोटे अभी तक महत्वपूर्ण उपाय करें”। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि आगरा में जांच के दौरान वायरस से प्रभावित 6 मामलों का पता चला और इन लोगों को अलग वार्ड में रखा गया है। 

ये लोग कल नई दिल्ली में पाए गए कोविड-19 के मरीज के संपर्क में आए थे। इन लोगों को अलग स्थान पर रखा गया है। इससे पहले नोएडा में भी वायरस के संदिग्ध की जानकारी मिली है।

Desk Team