प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सरकार की संशोधित एमएसएमई प्रतिस्पर्धी (लीन) योजना भारत की आर्थिक वृद्धि के अहम स्तंभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को मजबूत करने के उसके प्रयासों का हिस्सा है। सरकार ने शुक्रवार को संशोधित एमएसएमई प्रतिस्पर्धी (लीन) योजना पेश की, जो उद्यमों और अन्य हितधारकों को ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए है।
संशोधित योजना के अंतर्गत, केंद्र सरकार का योगदान लागत मूल्य का 90 प्रतिशत होगा, जो पहले 80 प्रतिशत था। एमएसएमई मंत्री नारायण राणे के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘यह एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने के हमारे प्रयासों का हिस्सा है। यह क्षेत्र भारत की आर्थिक वृद्धि का एक अहम स्तंभ है।’’


Download Android App
Download iOS App



