कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण फैलने से रोकने के उद्देश्य से किए गए लॉकडाउन के दौरान लोगों को फिट रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं । प्रधानमंत्री ने मंगलवार को योगासन का एक वीडियो ट्वीटर पर लोगों के साथ सांझा किया और कहा कि यह शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखता है।
जब भी समय मिलता है, मैं हफ्ते में 1-2 बार योग निद्रा का अभ्यास करता हूं।
ये शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखता है, साथ ही तनाव और चिंता को कम करता है। इंटरनेट पर आपको योग निद्रा के कई वीडियो मिलेंगे। अंग्रेजी और हिन्दी में 1-1 वीडियो साझा कर रहा हूं। https://t.co/K8RvVMW76K
— Narendra Modi (@narendramodi) March 31, 2020
मोदी ने ‘‘योग निद्रा’’ का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर कहा कि ‘‘जब भी समय मिलता है, मैं हफ्ते में 1-2 बार योग निद्रा का अभ्यास अवश्य करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इससे शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है, साथ ही यह तनाव और चिंता को कम भी करता है। ’’प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘ इंटरनेट पर आपको योग निद्रा के कई वीडियो मिलेंगे। अंग्रेजी और हिन्दी में 1-1 वीडियो साझा कर रहा हूं।’’
वहीं प्रधानमंत्री ने अपनी फिटनेस को लेकर सोमवार को भी ट्वीटर पर एक वीडियो जारी करके बताया था कि खुद को फिट रखने के लिए वह कौन से योग कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से फिट रहने के लिए योग करने की अपील भी की। बता दें कि रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान एक श्रोता ने प्रधानमंत्री से पूछा था कि वे देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान क्या कर रहे हैं और अपनी फिटनेस का कैसे ख्याल रखते हैं?
चीन में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, विदेश से लौटे 48 लोगों में संक्रमण की पुष्टि
इस दौरान प्रधानमंत्री ने योग का जिक्र करते हुए कहा था कि वे न तो फिटनेस विशेषज्ञ हैं और न ही चिकित्सा विशेषज्ञ हैं, लेकिन योग का अभ्यास कई वर्षों से उनके जीवन का एक अभिन्न अंग रहा है।उन्होंने कहा था ‘‘कुछ योग आसनों से मुझे बहुत फायदा हुआ। संभव है कि लॉकडाउन के दौरान इनसे आपको भी कुछ मदद मिल जाए।’’


Download Android App
Download iOS App



