प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को गोवा के मापुसा में रैली को सम्बोधित करेंगे। भाजपा ने आज यहां जारी बयान में कहा कि गोवा में चुनाव प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री 1700 बजे बोदगेश्वर मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
14 फरवरी को होना है मतदान
बयान में कहा गया है कि मंच पर गणमान्य व्यक्तियों के लिए प्रबंध किए गए है। कार्यक्रम स्थल पर सुंदर प्रकाश व्यवस्था और विशाल पंडाल लोगों के लिए के बीच प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
पूरे मापुसा में प्रधानमंत्री के स्वागत बोर्ड लगाए गए हैं। गोवा में 14 फरवरी को मतदान होना है और मतगणना 10 मार्च को होगी।


Download Android App
Download iOS App



