उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होनी है 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए मतदान होगा। वही , चुनावी मौसम में बेरोज़गारी से लेकर कोरोना महामारी और अर्थव्यवस्था और सांप्रदायिकता के मुद्दे तक छाए हुए हैं। विपक्ष लगातार सरकार पर इन तमाम मुद्दों को लेकर सवाल कर रहा है। ऐसे में पहले चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू बेहद अहम माना जा रहा है। वर्ष 2022 के अपने पहले इंटरव्यू में PM मोदी ने जहां आगामी विधानसभा चुनाव 2022 , कोरोना महामारी , लखीमपुर हिंसा समेत तमाम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी वहीं उनके निशाने पर एक बार फिर देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस रही। बता दे कि , एक तरफ उन्होंने कांग्रेस को आज देश की हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के शासन के समय के हालात का जिक्र कर अखिलेश यादव को घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले की सरकार में बहन-बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं, आज उत्तर प्रदेश की बेटी कह रही है कि मैं शाम को अंधेरा होने के बाद भी अगर कहीं काम है तो जा सकती हूं। ये जो विश्वास पैदा हुआ है, वो सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।
भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस चुनाव में सभी राज्यों में देख रहा हूं कि भाजपा के प्रति लहर है, भारी बहुमत से भाजपा जीतेगी। हमें सेवा का मौका इन सभी 5 राज्यों की जनता देगी। जिन राज्यों ने हमें सेवा का मौका मिला है उन्होंने हमें परखा है, हमारे काम को देखा है।
भाजपा हार-हार कर ही जीतने लगी- PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा – भाजपा हार-हार कर ही जीतने लगी है। हमने बहुत पराजय देखे हैं, ज़मानत ज़ब्त होती देखी हैं। एक बार जनसंघ के समय चुनाव हारने पर भी मिठाई बांटी जा रही थी, तो हमने पूछा की हारने पर मिठाई क्यों बांट रहे हैं? तब बताया गया कि हमारे तीन लोगों की ज़मानत बच गई।
भाजपा पंजाब में सबसे विश्वसनीय पार्टी बनकर उभरी – PM
आज भाजपा पंजाब में सबसे विश्वसनीय पार्टी बनकर उभरी है। समाज जीवन के बहुत से वरिष्ठ लोग, राजनीति के बहुत बड़े महारथी भी अपने पुराने दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं… हमने छोटे किसानों के लिए जो काम किया है, उसकी पंजाब में जबरदस्त पहुंच है।
भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खा रहा है – PM मोदी
चुनाव के समय ही सीबीआई , ईडी के छापों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खा रहा है। सीबीआई , ईडी अपने तरीके इसे मिटाने के लिए काम कर रही हैं। उनकी कार्रवाइयों के बीच चुनाव आ जाते हैं।
UN में तमिल में बोलता हूं दुनिया को गर्व होता है कि भारत के पास दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है – मोदी
मैं चीन के राष्ट्रपति को तमिलनाडु ले गया, फ्रांस के राष्ट्रपति को यू पी ले गया, जर्मन चांसलर को कर्नाटक ले गया। देश की शक्ति को उभारना, हर राज्य को प्रोत्साहन देना हमारा काम है। UN में मैं तमिल में बोलता हूं दुनिया को गर्व होता है कि भारत के पास दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है।
अखिलेश को बरसे PM मोदी
अखिलेश यादव ने एक मंच से कहा था कि “उ.प्र. में योजनाएं भाजपा की नहीं हैं, भाजपा अमलीजामा पहनाती है” पर PM मोदी बोले -देश में एक कल्चर चला है, राजनेता बोलते रहते हैं कि हम ये करेंगे, वो करेंगे। 50 साल बाद भी कोई अगर वो काम कर देगा तो कहेंगे कि हमने ये उस समय कहा था, ऐसे लोग बहुत मिल जाएंगे
मैंने किसी के नाना, दादा के लिए कुछ नहीं कहा – PM
पीएम मोदी ने कहा कि देश की हालत के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। पीएम ने अपने संसद में पंडित नेहरू पर दिए बयान पर कहा कि मैंने किसी के नाना, दादा के लिए कुछ नहीं कहा है।
जयंत चौधरी और अखिलेश को इतना अहंकार था कि उन्होंने गुजरात के दो गधे ये शब्द प्रयोग किया था – PM
पीएम मोदी ने जयंत चौधरी और अखिलेश से जुड़े सवाल पर कहा, “ये दो लड़कों वाला खेल हमने पहले भी देखा था और उन्हें इतना अहंकार था कि उन्होंने गुजरात के दो गधे ये शब्द प्रयोग किया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश की जनता ने उनको हिसाब सिखा दिया. एक बार तो 2 लड़के भी थे और एक बुआ जी भी उनके साथ थी फिर भी उनके हाल नहीं बदले ।
बीजेपी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर काम करती है – PM मोदी
जाति-धर्म की राजनीति से बाहर आना चाहिए। बीजेपी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर काम करती है। समाज के दबे कुचले वर्ग की चिंता करते हैं। हमनें अपने सिद्धांतों को कभी बदला नहीं है।
लखीमपुर खिरी मामले में योगी आदित्यनाथ की सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रही है – PM मोदी
पीएम मोदी ने लखीमपुर खिरी में किसानों को कार से कुचलने की घटना के 4 महीने बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रही है। राज्य और केंद्र सरकार ने इस केस में हर पहलू पर निष्पक्ष होकर काम किया है। पीएम ने कहा – मोदी सुप्रीम कोर्ट जो कमेटी बनाना चाहती थी, राज्य सरकार ने सहमति दी। जिस जज के नेतृत्व में जांच चाहती थी सरकार ने सहमति दी। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है तभी सुप्रीम कोर्ट की इच्छा के अनुसार सारे निर्णय करती है
PM मोदी ने आयुष्मान भारत योजना को लेकर आप सरकार पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ाई में राज्यों को साथ मिलकर चलने की अपील की। उन्होंने आयुष्मान भारत का जिक्र करते हुए कहा, राज्य अपनी मनमानी करेंगे तो आम आदमी का ही नुकसान होगा। यदि यूपी का आदमी केरल जाएगा और वहां बीमार हो जाएगा तो आयुष्मान भारत से उसे वहां लाभ होगा। लेकिन कुछ राज्य हैं, जो इसमें भी राजनीति कर रहे हैं और कहते हैं कि हम इस योजना से नहीं जुड़ेंगे। दिल्ली इसका उदाहरण है।


Download Android App
Download iOS App



