देश में घातक बीमारी के चलते 14 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी है। चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए जारी कोशिशों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (मंगलवार) को सुबह 10 बजे देशवासियो को सम्बोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी लॉकडाउन को बढ़ाए जाने का ऐलान कर सकते हैं।
बता दें कि बीते शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा की। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य रूप से मुख्यमंत्रियों से उनकी राय ली है कि संक्रमण रिपीट संक्रमण को रोकने के लिये 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए या नहीं। बैठक की प्रारंभिक तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी संवाद के दौरान सफेद मास्क पहन कर मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करते नजर आ रहे थे।
पाकिस्तान ने LoC पर की गोलाबारी, एक बच्चे समेत 3 लोगों की हुई मौत
देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोविड-19 के मामलों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। देश में अब तक संक्रमितों की संख्या 9,000 को पार कर चुकी हैऔर 308 लोगों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



