भारत के नए नागरिकता कानून और प्रस्तावित एनआरसी को लेकर बांग्लादेश की चिंताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 मार्च को ढाका के दौरे पर जाएंगे।
प्रधानमंत्री को उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के शताब्दी समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है।
सूत्रों ने बताया कि इस दौरे में प्रधानमंत्री सीएए और एनआरसी को लेकर बांग्लादेश की चिंताओं को दूर करेंगे।
इससे पहले दिसंबर में बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए.के. अब्दुल मोमेन और गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने नए नागरिकता कानून को लेकर बने हालात के मद्देनजर अपना भारत दौरा रद्द कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



