प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानि आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से ज्यादा नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवनियुक्त कर्मियों को भी करेंगे संबोधित
जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवनियुक्त कर्मियों को भी संबोधित करेंगे।
वही , विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह रोजगार मेला देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस जॉब फेयर कार्यक्रम के माध्यम से जरिए गृह मंत्रालय विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपी)एफ) जैसे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), असम राइफल्स, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ-साथ दिल्ली पुलिसमें कर्मियों की भर्तियां कर रहा है। देशभर से चुने गए नए कर्मी गृह मंत्रालय के तहत विभिन्न संगठनों में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) और गैर-जनरल ड्यूटी कैडर पदों जैसे विभिन्न श्रेणी के पदों पर योगदान करेंगे।
विज्ञप्ति के मुताबिक , सीएपी)एफ के साथ दिल्ली पुलिस को मजबूत करने से ये बल आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला करने, उग्रवाद का मुकाबला करने, वामपंथी उग्रवाद विरोधी अभियानों और देश की सीमाओं की रक्षा करने में सहायता करने की अपनी बहुआयामी भूमिकाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। अधिक प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करने में सहायता मिलेगी।
रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की PM की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम
उन्होंने कहा कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उम्मीद है कि रोजगार मेला रोजगार सृजन की कवायद को आगे बढ़ाने में उत्प्रेरक का काम करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।
नवनियुक्त कर्मियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल ‘कर्मयोगी प्रमुख’ के जरिए खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है, जहां ‘कहीं भी किसी भी उपकरण’ को सीखने के प्रारूप के लिए 673 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



