भारत में कोरोना के आकड़ों में तेजी देखी जा रही हैं।क्योंकि हांल ही में दिल्ली समेत कई राज्योंं की सरकार ने मास्क की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था। बताया यह जा रहा है कि जल्द ही भारत में कोरोना की चौथी लहर आ सकती हैं। हाालंकि, चीन में तो सरकार ने कोरोना केस में तेजी को देखते हुए लॉकडाउन घोषित कर दिया था। खबर यह सामने आ रहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी को लेकर चिंतित हैं। नरेंद्र मोदी कल दोपहर 12 बजे सभी राज्यों में और केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री के साथ अहम बैठक करने वाले हैं। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री को संबोधित करेंगे।
मन की बात में लोगों को किया संबोधित
प्रधानमंत्री ने देश में एक बार फिर से बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के मामलों के मद्देनजर रविवार को देशवासियों से सतर्क रहने और मास्क पहनने, उचित दूरी का पालन करने और लगातार हाथ धोने जैसे बचाव के सभी उपायों का पालन करने का आग्रह किया। आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ की ताजा कड़ी में प्रधानमंत्री ने कहा था कि आने वाले दिनों में ईद, अक्षय तृतीया, भगवान परशुराम की जयंती और वैशाख बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी त्योहार संयम, पवित्रता, दान और सद्भाव पर बल देते हैं और आप सभी को मैं इसकी अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं।’’

कोविड-19 के सामने आए 2,483 मामलें
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन पर्वों को खूब उल्लास और सौहार्द के साथ मनाइए, लेकिन इन सबके बीच सभी को कोरोना से भी सतर्क रहना है। उन्होंने कहा, ‘‘मास्क लगाना, नियमित अंतराल पर हाथ धोते रहना और बचाव के लिए जो भी जरुरी उपाय हैं, आप उनका पालन करते रहें।’’ ज्ञात हो कि मंगलवार को एक दिन में देश में कोविड-19 के 2,483 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,62,569 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,636 रह गई है।


Download Android App
Download iOS App



