प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर युवाओं को किया संबोधित

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्र के युवाओं को सबोधित करते हुए कहा “आप सभी युवा, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के कर्णधार हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्र के युवाओं को प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर युवाओं को किया संबोधित
  करते हुए कहा “आप सभी युवा, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के कर्णधार हैं।” पीएम मोदी ने आगे कहा आप सभी युवा भारत के उद्योग जगत का आधार हैं। विकसित भारत और देश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को पूरा करने में आपकी बड़ी भूमिका  है।  
उन्होंने अपने संबोधन में आईटीआई का जिक्र करते हुए कहा, हमारे देश में पहला ITI 1950 में बना था। इसके बाद के सात दशकों में 10 हजार ITI’s बने। हमारी सरकार के नेतृत्व में  बीते 8  वर्षों में ITI’s में 4 लाख से ज़्यादा नई सीटें और करीब-करीब  5 हजार नए ITI’s बनाए गए हैं। 
PM Narendra Modi Birthday Programme Information : कल उज्बेकिस्तान आज कूनो जन्मदिन  पर भी पीएम नरेंद्र मोदी का बिजी शेड्यूल जानें पूरा कार्यक्रम
पीएम ने  छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा,पहली बार ITI के 9 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया है। 40 लाख से ज़्यादा छात्र हमारे साथ वर्चुअल माध्यम से जुड़े हैं।

Desk Team