भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत ही लोकप्रिय नेता हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से ही मोदी ने अपनी पहचान को विश्न में एक भरोसेमंद लीडर के तौर पर नजर आए हैं। हालांकि फिर एक बार हमारे प्रिय मोदी जी दुनिया के सबसे पंसदीए नेता के रूप में सामने आए हैं। इस बात की जानकारी मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में आई हैं जिसमें मोदी जी 77 मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से प्रथम स्थान पर हैं। इस रेंटिग से यह व्यक्त हो गया है कि नरेंद्र मोदी को जनता केवल भारत में ही नहीं विश्न में भी पंसद करती हैं। भाजपा ने औपचारिक तौर से ट्वीट करके लिखा है कि हमारे नेता मोदी जी को सूची में प्रथम स्थान मिला हैं। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी 77 फीसद ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं।
Global Leader Approval: Among All Adults https://t.co/wRhUGsLkjqModi: 77%López Obrador: 63%Draghi: 54%Scholz: 45%Kishida: 42%Trudeau: 42%Biden: 41%Macron: 41%Morrison: 41%Moon: 40%Bolsonaro: 39%Sánchez: 38%Johnson: 33%*Updated 03/17/22 pic.twitter.com/jELxQgEsLE— Morning Consult (@MorningConsult) March 18, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेटिंग सबसे अधिक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में मौजूद ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर मॉर्निंग कंसल्ट ने वैश्विक नेताओं की अप्रूवल रेटिंग जारी की है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेटिंग सबसे अधिक है और वह 77 फीसद अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। 18 मार्च को मॉर्निंग कंसल्टेंट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस ने अपना लेटेस्ट डेटा जारी किया। इसमें कहा गया कि पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 13 देशों के नेताओं में सबसे अधिक है। ये दिखाता है कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता कितनी अधिक है।
रेटिंग के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर हैं नरेंद्र मोदी
जानकारी के मुताबिक, रिसर्च कंपनी द्वारा किए गए सर्वे में दुनिया के 13 नेताओं में पीएम मोदी 77 फीसद अप्रूवल रेटिंग के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। इसके बाद मेक्सिको के एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर का नंबर आता है, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 63 फीसद है। इटली के मारिया द्राघी की अप्रूवल रेटिंग 54 फीसद है। वहीं, जापान के फुमियो किशिदा को 45 फीसद की अप्रूवल रेटिंग मिली है। पीएम मोदी की डिसअप्रूवल रेटिंग भी सबसे कम 17 फीसद है। डेटा से पता चलता है कि भारतीय प्रधानमंत्री जनवरी 2020 से मार्च 2022 तक अधिकांश महीनों के लिए सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता बने रहे। यह स्थान मोदी जी को अतुल्य काम करने की वजह से और लोगों के बीच अपनी अहम जगह बनाने से मिला हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही उन्होंने देश की आगे बढ़ाने के लिए अपना जीवन मातृभूमि के लिए सर्मपित कर दिया हैं।


Download Android App
Download iOS App



