पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- विनिर्माण की दुनिया में लगातार आगे बढ़ रहा है भारत

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विनिर्माण की दुनिया में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। भारत में बने मोबाइल फोन का निर्यात दोगुना होने पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर यह बात कही है।

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को औचारिक रूप से स्पष्ट किया कि विनिर्माण की दुनिया में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। भारत में बने मोबाइल फोन का निर्यात दोगुना होने पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर यह बात कही है।
 नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने का अनुभव इंटरव्यू करने वालों से जानिए - BBC News  हिंदी
प्रधानमंत्री ने यह टिप्प्णी इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर के उस ट्वीट पर की जिसमें उन्होंने कहा कि सालाना आधार पर अप्रैल-अक्टूबर में मोबाइल फोन का निर्यात दोगुना से अधिक हो गया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि भरी उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के कारण मोबाइल फोन निर्यात सात महीनों में पांच अरब डॉलर को पार कर गया है। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 2.2 अरब डॉलर था।’’
PM Modi Birth Day Modi government famous investment scheme you should also  take advantage - Business News India - मोदी सरकार की वे योजनाएं जिससे आम  आदमी को मिल रहा जबरदस्त मुनाफा,
केंद्रीय मंत्री के ट्वीट को टैग करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘‘विनिर्माण की दुनिया में भारत लगातार प्रगति कर रहा है।’’ घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और उत्पादों को वैश्विक रूप से प्र्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने मोबाइल विनिर्माण के लिए पीएलआई योजना की शुरुआत की थी। सरकार के मुताबिक इस योजना के पीछे की रणनीति इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देना और बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करना है।

Desk Team