देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है। हालांकि पीएम मोदी किस मुद्दे पर अपनी बात देश से साझा करेंगे, इसकी अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर होने के बाद कई राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों ने अपने यहां में ढील की है। हालांकि, कई राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाया भी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर सकते हैं, साथ ही वैक्सीनेशन को लेकर भी संदेश दिया जा सकता है।
कोरोना संकट काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार कई मौकों पर राष्ट्र को संबोधित किया है। फिर चाहे शुरुआत में लॉकडाउन का ऐलान करना हो, बीच में कोरोना वॉरियर्स को सलाम करने की बात आई है, आत्मनिर्भर भारत पैकेज का ऐलान हो या फिर वैक्सीनेशन की शुरुआत हो। पीएम मोदी की ओर से वक्त-वक्त पर देश को संबोधित किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



