Grugram News : खबर गुरुग्राम से आरही है, जहां पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस सेक्स रैकेट के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जिस्मफरोशी का धंधा व्हाट्सएप के जरिए कर रहा था। दरसल आरोपी के मोबाइल फोन में कई महिलाओं की अश्लील तस्वीरें बरामद हुई हैं। आरोपी ने खुलासा किया कि अनूप के साथ मिलकर वो सेक्स रैकेट संचालित करता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उससे मिली जानकारी के आधार पर पर दूसरे आरोपी अनूप को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस पूछताछ में बाबुल शेख ने इस रैकेट जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं।
दरसल, पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरोपी बाबुल शेख और उसका साथी अनूप व्हाट्सएप के जरिए सेक्स रैकेट चला रहा है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर बाबुल शेख से संपर्क किया। इसके बाद बाबुल शेख ने नकली ग्राहक के पास कई महिलाओं की अश्लअश्लील तस्वीरें भेजी और उनके रेट भी बताए। नकली ग्राहक ने शुक्रवार रात शेख को फोन किया था। इसके बाद दोनों के बीच सौदा तय हुआ था।
जानकारी के मुताबिक बाबूल शेख ने नकली ग्राहक से एक महिला के लिए 8000 रुपए की मांग की। इसके बाद शेख ने नकली ग्राहक को गुरुग्राम के ओल्ड रेलवे रोड पर एक होटल में पहुंचने के लिए कहा, जहां एक और पुलिस टीम तैनात की गई थी। आरोपी दो महिलाओं के साथ कार से होटल आया था। उसने नकली ग्राहक से फीस ले ली। इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी बाबुल शेख को गिरफ्तार कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



