Rajasthan के उपमुख्यमंत्री बने प्रेमचंद बैरवा बोले- मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय लेंगे सीएम Bhajan Lal Sharma

Summary :

शुक्रवार(15 दिसंबर) को राजस्थान के नये उपमुख्यमंत्री रूप में शपथ लेने वाले डॉ प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राज्य की नई सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का काम करेगी। सचिवालय में उपमुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में बैरवा ने कहा कि निवर्तमान कांग्रेस सरकार चाहती ही नहीं थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो काम कर रहे हैं वो जनता तक पहुंचे और मोदी जी का नाम हो.. इसलिये उसने (केंद्र की) योजनाओं को जमीनी स्तर तक जाने ही नहीं दिया। उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि हम प्राथमिकता से उन…

शुक्रवार(15 दिसंबर) को राजस्थान के नये उपमुख्यमंत्री रूप में शपथ लेने वाले डॉ प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राज्य की नई सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का काम करेगी। सचिवालय में उपमुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में बैरवा ने कहा कि निवर्तमान कांग्रेस सरकार चाहती ही नहीं थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो काम कर रहे हैं वो जनता तक पहुंचे और मोदी जी का नाम हो.. इसलिये उसने (केंद्र की) योजनाओं को जमीनी स्तर तक जाने ही नहीं दिया।

उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि हम प्राथमिकता से उन योजनाओं को जमीनी स्तर पर अंतिम छोर तक पहुंचाने का काम करेंगे। पिछली कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद किए जाने की आशंकाओं के बारे में उन्होंने कहा कि योजनाओं का तो उन्होंने (कांग्रेस) ने केवल नाम बदला… योजनाएं तो हमारी भारतीय जनता पार्टी की थी।

मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर बैरवा ने कहा कि इसका निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर दलितों पर अत्याचार कर राजस्थान को बदनाम करने का काम करने का भी आरोप लगाया। इससे पहले भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री पद की भी शपथ दिलाई।

धीरज साहू कैश स्कैंडल : भाजपा विधायकों का झारखंड विधानसभा में प्रदर्शन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team