राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सूरीनाम और सर्बिया की पहली राजकीय यात्रा के लिए रवाना हुई। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद यह उनकी पहली राजकीय यात्रा है।
राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी के नियंत्रण पर चार से छह जून तक पारामारिबो में रहेंगी। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में वह सात से नौ जून तक सर्बिया की यात्रा पर जायेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर पांच जून को आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि होंगी। इस दौरान राष्ट्रपति सूरीनाम के अपने समकक्ष संतोखी के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगी। वह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थानों का भी दौरा करेंगी और भारतीय समुदाय के सदस्यों और प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



