विजय दिवस पर राष्ट्रपति कोविंद और PM मोदी ने जवानों को दी श्रद्धांजलि

Summary :

पीएम ने ट्वीट किया, आज विजय दिवस के मौके पर हम 1971 के लड़ने वाले बहादुर जवानों की अदम्य भावना को याद करते हैं। देश उनकी सेवाओं से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विजय दिवस के मौके पर 1971 की भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना के जवानों के अदम्य साहस और शौर्य और वीरता की सराहना की और उन्हें नमन किया। पीएम के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी युद्ध में शहीद हुए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया,”विजय दिवस के अवसर पर, 1971 के युद्ध में देश की और मानवीय स्वतंत्रता के सार्वभौमिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए अपनी सशस्त्र सेनाओं को हम कृतज्ञता के साथ याद करते हैं। विशेषकर उस साहसिक अभियान में बलिदान हो गए सैनिकों के प्रति हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

वही, पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “आज विजय दिवस के मौके पर हम 1971 के लड़ने वाले बहादुर जवानों की अदम्य भावना को याद करते हैं। उनके अदम्य साहस और देशभक्ति ने देश की सुरक्षा को सुनिश्चित किया। देश उनकी सेवाओं से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा।” मोदी ने देशभक्ति के समर्पण भाव से देश की सेवा करने वाले सेना के जवानों को प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायक बताया।

Desk Team