राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के गोरखनाथ मठ में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नायक मौजूद रहे। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गोरखपुर स्थित शिवावतारी बाबा गोरखनाथ मंदिर में सुबह साढे नौ बजे पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना की।
इस दौरान शंख घडियाल एवं मत्रोंचार से वातावरण गुजायमान हो गया। राष्ट्रपति ने मंदिर में स्थित ब्रहमलीन महंत दिग्विजय नाथ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरू ब्रहमलीन महंत अवैनाथ की समाधि पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित कर आर्शीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर में राष्ट्रपति के साथ प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक और गोरक्षपीठाधीष्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। राष्टपति रामनाथ कोविंद मंदिर में 30 मिनट के प्रवास के बाद वहां स्थित दिगविजय नाथ सभागार में आयोजित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोंह में भाग लेने के लिए पहुंचे।


Download Android App
Download iOS App




