राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को यहां राजभवन में गोवा राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राज्य में योगदान देने वाले लगभग 35 व्यक्तियों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि उसी दिन नए राजभवन भवन का शिलान्यास भी किया जाएगा। सावंत ने कहा, यह नया भवन वर्तमान राजभवन के उसी परिसर में प्रस्तावित है। साथ ही कहा कि परियोजना पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा और डेढ़ साल के भीतर पूरी हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



