नयी दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम भी जाएंगे। इसके बाद वह क्रिकेट स्टेडियम जाएंगे जहां वह एक लाख से अधिक लोगों को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान साबरमती आश्रम महात्मा गांधी का अहम पड़ाव था। वह वहां 1917 से 1930 के बीच यहां रहे थे। आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि ट्रंप ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मोटेरा स्टेडियम जाने से पहले साबरमती आश्रम में कुछ समय बिताएंगे।
ट्रंप साबरमती आश्रम जाएंगे या नहीं, इसे लेकर कोई भ्रम नहीं रहा। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे समेत दुनिया के कई नेता हाल के वर्षों में साबरमती आश्रम आ चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने आश्रम को सजाया संवारा है।
एक अधिकारी ने बताया कि ‘नमस्ते ट्रंप’ अमेरिका में ‘हाउडी मोदी’ के समान ही है जिसे सितंबर 2019 में ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान उनके सम्मान में भारतवंशी अमेरिकी नागरिकों ने आयोजित किया था।


Download Android App
Download iOS App



