देश में एक बार फिर एलपीजी के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा हुआ है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 105 रुपए और कोलकाता में 108 रुपए की बढ़ोतरी की है। नए दाम आज से ही लागू हो गए हैं।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अब 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2,012 रुपए और कोलकाता में 2,095 रुपए होगी। मुंबई और चेन्नई के लिए, कीमतों में क्रमश: 106 रुपए और 105 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
महीने की पहली तारीख शुरू होते ही मोदी सरकार ने लोगों की जेब पर महा-महंगाई का डाका डाला : सुरजेवाला
आंकड़ों से पता चलता है कि यह अब यह सिलेंडर इन दोनों महानगरों में क्रमश: 1,963 रुपए और 2,145 रुपए में मिलेगा। वाणिज्यिक सिलेंडरों की कीमतों में आम तौर पर हर महीने के पहले दिन संशोधन किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



