प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 83वें स्थापना दिवस पर बल के कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि देश की सुरक्षा में सीआरपीएफ की भूमिका अहम है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि सीआरपीएफ के सभी बहादुर कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को बल के स्थापना दिवस पर बधाई।
Greetings to all courageous @crpfindia personnel and their families on the force’s Raising Day. The CRPF is known for its valour and professionalism. It has a key role in India’s security apparatus. Their contributions to further national unity are appreciable.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 27, 2021
उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ की पहचान उसकी बहादुरी और पेशेवर अंदाज के लिए है। भारत के सुरक्षा ढांचे में इसकी एक अहम भूमिका है। राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने में इसका योगदान सराहनीय है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भारत के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सबसे बड़ा है। यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत काम करता है।
सीआरपीएफ की प्राथमिक भूमिका पुलिस कार्रवाई में राज्य और संघ शासित प्रदेशों की सहायता, कानून-व्यवस्था और आतंकवाद विरोध में निहित है। आज ही के दिन 1939 में क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस के रूप में इसका गठन हुआ था। आजादी के बाद 28 दिसंबर, 1949 को संसद के एक अधिनियम द्वारा इस बल को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नाम दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



