कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मन की बात

Summary :

बीते दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए पीएम-केयर फंड बनाया था। पीएम मोदी ने सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष के गठन की घोषणा की जहां लोग कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार की लड़ाई में मदद एवं योगदान दे सकते हैं

कोरोना वायरस के चलते देश में लगे लॉकडाउन के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात पेश करेंगे। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के लिए ट्विटर पर विचार मांगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मन की बात के नए एपिसोड में कोरोना वायरस महामारी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

शनिवार को मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कल पूर्वाह्न 11 बजे सुनिए । कल के एपिसोड में कोविड-19 के कारण पैदा हुए हालात पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।’’ ज्ञात हो, रेडियो कार्यक्रम हर माह के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ताजा मामलों पर आपनी बात रखते हैं।कोरोना वायरस की महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस रेडियो कार्यक्रम पर सबकी नजरें हैं। 

कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिए कोरोना महामारी के कारण देश में चल रहे लॉकडाउन और किसानों को हो रही परेशानियों के निराकरण को लेकर बात कर सकते हैं।
गौरतलब है कि बीते दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए पीएम-केयर फंड बनाया है। पीएम मोदी ने सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष के गठन की घोषणा की जहां लोग कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार की लड़ाई में मदद एवं योगदान दे सकते हैं। जिसमें उन्होंने देशवासियों से इसमें दान करने की अपील की है।
बता दें, कोरोना वायरस से देश में अबतक कुल 999 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 24 लोग की जान जा चुकी है।

Desk Team