देशभर में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अबतक तो इसकी चपेट में आम जनता ही आ रही थी, मगर अब इसकी चपेट में जवान भी आ चुके हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी और केंद्रीय औद्योगिक सुरबक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई । ये अर्धसैनिक बलों में इस बीमारी के शुरुआती मामले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बीएसएफ का यह अधिकारी (57) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में टकनपुर इलाके में बल की अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित अधिकारी के उनके परिवार के एक सदस्य से संक्रमित होने का संदेह है। यह सदस्य हाल ही में ब्रिटेन से लौटा था।
एक अधिकारी ने बताया कि सेंकेंड इन कमांड रैंक के इन अधिकारी को एक स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया हैं। दो दर्जन से अधिक अधिकारी उनके संपर्क में आये थे जिन्हें पृथक कर दिया गया है। सीआईएसएफ के एक हेड कांस्टेबल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। वह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात हैं। अधिकारियों के अनुसार उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संभवत: व्यस्त हवाई अड्डे पर तैनात रहने के दौरान वह संक्रमित हो गए।
ग्वालियर में बीएसएफ अधिकारी को कोरोना पॉजिटिव के साथ ही मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले 34 हो गए है। वहीं, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 983 हो गई है और इस वायरस से अबतक कुल 23 मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



