प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की रात अपनी मां हीरा बा से मुलाकात की। वह दो दिन के गुजरात दौरे पर आए हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज दिन के अपने सभी कार्यक्रम समाप्त करके अपने छोटे भाई पंकज मोदी के आवास पर पहुंचे। उनके भाई का घर गांधीनगर के बाहरी हिस्से में रायसन में वृंदावन सोसायटी में है।
भाई पंकज मोदी के साथ रहती हैे मां हीरा बा
प्रधानमंत्री मोदी की मां अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं। भाजपा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मोदी रात करीब नौ बजे घर पहुंचे, मां के साथ खाना खाया और उनका आशीर्वाद लिया। पार्टी ने भोजन करते हुए मां-बेटे की तस्वीर भी साझा की है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जब भी अहमदाबाद आते हैं, अपनी मां से जरूर मिलते हैं। पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी 2019 के चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।


Download Android App
Download iOS App



