प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की वार्षिक रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का संबोधन शाम 5 बजकर 45 मिनट पर होगा। बता दें कि एनसीसी इस साल अपनी स्थापना का 75वां वर्ष मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी एनसीसी के 75 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में 75 रुपये के मूल्य का स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे। 

इस रैली में एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इस रैली के लिए वसुधैव कुटुम्बकम की सच्ची भारतीय भावना के तहत 19 विदेशी देशों के 196 अधिकारियों और कैडेटों को समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
शाम को मोदी जाएंगे राजस्थान
इसके बाद पीएम मोदी राजस्थान जाएंगे। राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी राज्य के लोक देवता भगवान देवनारायण की 1111वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में आसींद में किया जाएगा। 

पीएम मोदी ने कल की थी परीक्षा पे चर्चा
इससे पहले पीएम ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में छात्रों के सवालों के जवाब दिए। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में मोदी ने छात्रों को टिप्स भी दिए। मोदी ने इस दौरान छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि समय प्रबंधन केवल परीक्षाओं के लिए ही नहीं। बल्कि आपके दैनिक जीवन में भी महत्वपूर्ण है।बस अपने काम को प्राथमिकता दें। आप घर में अपनी मां को काम करते हुए देखिए उनका टाइम मैनेजमेंट परफेक्ट होता है। आपको माइक्रो मैनेजमेंट करना है कि किस विषय को कितना टाइम देना है।


Download Android App
Download iOS App



