प्नधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी राज्य में बीजेपी की फिर से वापसी के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। आज पीएम मोदी पालनपुर, मोडासा, दहेगाम और बावला में जनसभा करेंगे और विरोधियों को घेरेंगे। पीएम की पहली रैली पालनपुर में सुबह 11 बजे होगी। इसके बाद वह दहेगाम में एक बजे रैली को संबोधित करेंगे और उसके बाद पालनपुर और बावला में भी विरोधियों पर वार करेंगे। बीजेपी पिछले 27 सालों से गुजरात की सत्ता में है।
कहां-कहां हैं पीएम मोदी की रैलियां?
1 पालनपुर
2 मोडासा
3 दहेगाम
4 बावला
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला
इससे पहले कल वडोदरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा, ”आज की युवा पीढ़ी शायद नहीं जानती होगी कि दो दशक पहले (गुजरात में) क्या स्थिति थी। दंगे और कर्फ्यू आम थे। असामाजिक तत्व बिना किसी डर के लोगों को आतंकित करते थे। उन्हें खुली छूट दी गई थी। यही कांग्रेस की नीति थी।ऐसे तत्वों को सरकार ने संरक्षण दिया था।
कांग्रेस ने जनजातीय महिला का समर्थन क्यों नहीं किया
पीएम मोदी ने दावा किया कि इसी तरह की स्थिति अभी भी उन राज्यों में बनी हुई है जहां वर्तमान में कांग्रेस सत्ता में है। पंचमहल जिले से सटे नवनिर्मित पावागढ़ मंदिर का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति के कारण ऐसे पूजा स्थलों को विकसित करने के बारे में कभी नहीं सोचा था। मोदी ने कहा कि वडोदरा, हलोल, कलोल, गोधरा और दाहोद बेल्ट निकट भविष्य में हाईटेक विनिर्माण गलियारा बन जाएंगे।
वहीं, पीएम मोदी ने सवाल किया कि कांग्रेस यदि जनजातीय समुदाय को लेकर इतनी ही चिंतित है तो उसने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन क्यों नहीं किया? सूरत जिले के जनजातीय बहुल महुवा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों कहा था कि जनजातीय लोग देश के ‘पहले मालिक’ हैं लेकिन बीजेपी उनके अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



