कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने किसानों के आंदोलन का एक साल पूरा होने के मौके पर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि इस सत्याग्रह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के ‘अहंकार एवं अत्याचार’ के लिए जाना जाएगा।
किसान आंदोलन की वर्षगांठ पर प्रियंका ने साधा BJP पर निशाना
प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘किसान आंदोलन का एक साल। किसानों के अडिग सत्याग्रह, 700 किसानों की शहादत और निर्मम भाजपा सरकार के अहंकार व अन्नदाताओं पर अत्याचार के लिए जाना जाएगा। लेकिन भारत में किसान की जय-जयकार हमेशा थी, है और रहेगी। किसानों के संघर्ष की जीत इसका प्रमाण है। जय किसान।’’
किसान आंदोलन का एक साल
किसानों के अडिग सत्याग्रह, 700 किसानों की शहादत और निर्मम भाजपा सरकार के अहंकार व अन्नदाताओं पर अत्याचार के लिए जाना जाएगा।
लेकिन भारत में किसान की जय-जयकार हमेशा थी, है और रहेगी।
किसानों के संघर्ष की जीत इसका प्रमाण है।जय किसान। pic.twitter.com/KCWnLNog0B
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 26, 2021
MSP और कुछ अन्य मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा आंदोलन
गौरतलब है कि कई किसान संगठन तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने और कुछ अन्य मांगों को लेकर पिछले एक साल से दिल्ली के निकट विभिन्न स्थानों पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार ने कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया है, हालांकि किसान संगठन एमएसपी की कानूनी गारंटी और कुछ अन्य मांगों को पूरा किए जाने पर जोर दे रहे हैं और उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखा है।


Download Android App
Download iOS App



