जनवरी माह में अब तक दिल्ली पुलिस के करीब 1000 जवान कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक जनवरी से अब तक दिल्ली पुलिस के 1000 जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि जिन पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, वे सभी होम क्वारंटीन में हैं और वे स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि पुलिस कर्मी फ्रंट लाइन वर्कर हैं, इसलिए उनके लिए एसओपी जारी की गयी है।
मुम्बई में सबसे ज्यादा हैं पुलिस कर्मी कोरोना से ग्रस्त
मुम्बई में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 44,388 केस सामने आए हैं. इतना ही नहीं सबसे चिंता की बात ये है कि महाराष्ट्र के सबसे संक्रमित शहर मुंबई में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. यहां पिछले 48 घंटे में 114 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं. जबकि इस दौरान दो ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी. वहीं, मुंबई में अभी तक 523 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं मुंबई में जो पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इनमें बड़ी संख्या में आईपीएस अफसर भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मुंबई में कोरोना से 18 आईपीएस संक्रमित हुए हैं. इनमें 1 जॉइंट कमिश्नर, 4 एडिश्नल कमिश्नर, 13 डीसीपी शामिल हैं.


Download Android App
Download iOS App



