प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का प्रवक्ता और आतंकवादी समूह का सबसे वांछित कमांडर खालिद बटली उर्फ मोहम्मद खुरासानी पाकिस्तान सीमा से लगे अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में मारा गया है। पाकिस्तान के रक्षा सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रक्षा सूत्रों ने विस्तृत जानकारी दिये बिना यहां बताया कि टीटीपी कमांडर खुरासानी अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में मारा गया है। उन्होंने बताया कि वह पाकिस्तान में नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों की हत्या में शामिल था। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने खुरासानी के मारे जाने की पुष्टि की, लेकिन इससे जुड़ी परिस्थितियों के बारे में विवरण साझा करने से इनकार कर दिया।
टीटीपी भी तालिबान का दूसरा रूप है। जो पाकस्तिान में तालीबानी हूकूमत कायम करने के लिए लगातार खूनी फसल जोत रहा हैं। टीटीपी शुरूआती दौर में एक कट्टरपंथी संगठन था, जो पाकस्तािन में अब लगातार आतंकवाद को बढावा दे रहा हैं। इस तालिबानी संगठन को अफगान तालिबान का भी समर्थन हासिल है। जिसकी खुद पाकस्तिान ने अफगान को कब्जाने में मदद की हैं।


Download Android App
Download iOS App



