15 अगस्त पर तिरंगा रैली निकालेंगे प्रदर्शनकारी किसान

Summary :

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान स्वतंत्रता दिवस पर ‘किसान मजदूर आजादी संग्राम दिवस’ मनाएंगे और देशभर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे।

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान स्वतंत्रता दिवस पर ‘किसान मजदूर आजादी संग्राम दिवस’ मनाएंगे और देशभर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि 15 अगस्त को किसान और मजदूर ब्लॉक, तहसील, जिला मुख्यालय या अपने नजदीकी किसान मोर्चा या धरने तक तिरंगा जुलूस निकालेंगे।
बयान में कहा गया कि यह जुलूस साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर इत्यादि पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकाला जाएगा।

Shera Rajput