Pune Road Accident: महाराष्ट्र के पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर नवले ब्रिज के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक कंटेनर ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो से तीन भारी वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं से भर गया।

हादसे पर दुख जताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को पुणे में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वालों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। यह दुर्घटना पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर नवले पुल के पास हुई, जहां दो कंटेनर आपस में टकरा गए, जिससे ट्रकों में आग लग गई, जिसके बाद एक तेज रफ्तार कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी।

Pune Road Accident: सीएम फडणवीस ने मुआवजे का ऐलान किया
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मन एक्स पर लिखा, पुणे में नए पुल पर हुए हादसे में कुछ लोगों की जान जाने की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मैं इस हादसे में जान गंवाने वालों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
पुण्यातील नवले पुलावर झालेल्या अपघातात काही लोकांचा मृत्यू झाल्याची घटना अतिशय दुर्दैवी आणि वेदनादायी आहे.
या घटनेत प्राण गमावलेल्या व्यक्तींना मी भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करतो. त्यांच्या कुटुंबीयांच्या दु:खात आम्ही सहभागी आहोत. या अपघातातील मृतांच्या वारसांना 5 लाख रुपये…— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 13, 2025
डिप्टी सीएम ने हादसे पर जताया दुख
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि दो कंटेनरों की टक्कर और उसमें फंसी एक कार में आग लगने की घटना बहुत दुखद है। इस हादसे में कुछ लोगों की मौत की खबर बहुत दर्दनाक है। मैं मृतकों को हार्दिक श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

Pune Road Accident: शिवसेना सांसद ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि
शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, पुणे के नवले ब्रिज पर हुए भीषण हादसे में जान गंवाने वाले नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि। इस हादसे में घायल हुए नागरिकों का इलाज जारी है और ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।
पुण्यातील नवले पुलावर झालेल्या भीषण अपघातात मृत्यूमुखी पडलेल्या नागरिकांना भावपूर्ण श्रद्धांजली. या मृतांच्या वारसांना राज्य सरकारच्या वतीने ५ लाख रुपयांची आर्थिक मदत जाहीर करण्यात आली आहे. या दुर्घटनेत जखमी झालेल्या नागरिकांवर उपचार सुरू असून ते लवकरात लवकर पूर्णपणे बरे व्हावेत,… pic.twitter.com/YUKGbRnD8O
— Dr Shrikant Lata Eknath Shinde (@DrSEShinde) November 13, 2025
ALSO READ: Gujrat: पीएम मोदी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित






















