Punjab: भगवंत मान जल्द ही लेंगे अहम फैसला, पंजाब में लागू हो सकता है दिल्ली मॉडल

Summary :

केजरीवाल ने गुरुवार को घोषणा की थी कि उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान और उनके मंत्री सोमवार को दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे, ताकि आप सरकार द्वारा उनमें लाए गए “उल्लेखनीय सुधार” को देख सकें

भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। मान ने गद्दी संभालते ही सबसे पहले भ्रष्ट लोगों पर लगाम लगाना शुरू कर दी और करप्शन फैलाने वाले के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाने के लिए व्हाट्सप्प नंबर भी लोगों को दे दिया। हालांकि, सोमवार को भगवंत मान दिल्ली के सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान मान के साथ केजरीवाल भी होने वाले हैं। इसके साथ ही मान जल्द ही दिल्ली मॉडल को पंजाब में लागू किया जा सकता हैं।
मान सोमवार को दिल्ली का करेंगे दौरा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम भगवंत मान दिल्‍ली में चल रहे मोहल्‍ला क्लिनिक का भी मंत्रियों और अधिकारियों की टीम के साथ अवलाेकन करेंगे। उनको आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल मोहल्‍ला क्लिनिक योजना और इनको चलाने के तरीके के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद पंजाब सरकार राज्‍य भर में मोहल्‍ला क्लिनिक खोलने की योजना को अंतिम रूप देगी। 
दिल्ली के स्कूलों को दिया गया नया स्वरूप
राजधानी में बाबा साहेब आंबेडक की जयंती पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने औपचारिक तौर से कहा था कि हमारी सरकार ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का हालत को काफी हद तक सुधार कर दिया हैं। इससे पहले वाली सरकार ने स्कूलों पर कभी भी कोई काम नहीं किया हैं। देश को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों के लिए शिक्षा व्यवस्था का बेहतर होना अति आवश्यक हैं। दिल्ली के स्कूलों का माडल स्वरूप देखने के लिए अनेक राज्यों से लोग आते हैं।

Desk Team