Punjab: कई रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से भेजी गई चिट्ठी

Summary :

Punjab: पंजाब में रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने के लिए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से चिट्ठी भेजी गई है। जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में मारे गए आतंकियों की मौत का बदला लेने के लिए ये धमकी दी गई है। Highlights रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से भेजी गई चिट्ठी Punjab में जगह-जगह की जा रही चेकिंग Punjab में रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी जम्मू-कश्मीर में कई आतंकीयों को मरे जाने के बाद पंजाब(Punjab) के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा…

Punjab

Punjab: पंजाब में रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने के लिए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से चिट्ठी भेजी गई है। जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में मारे गए आतंकियों की मौत का बदला लेने के लिए ये धमकी दी गई है।

Highlights

  • रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी
  • आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से भेजी गई चिट्ठी
  • Punjab में जगह-जगह की जा रही चेकिंग

Punjab में रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

जम्मू-कश्मीर में कई आतंकीयों को मरे जाने के बाद पंजाब(Punjab) के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा लेटर मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पंजाब के रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गौरतलब है किइस लेटर में भी जम्मू-कश्मीर में मारे गए जिहादियों की मौत का बदला लेने की बात कही गई थी। लेटर में पंजाब के कई रेलवे स्टेशनों को लक्ष्य बनाकर जिक्र किया गया है। जिन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। लेटर मिलने के बाद पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और कई रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग की जा रही है।

पंजाब का यह रेलवे स्टेशन पुलिस छावनी में हुआ तबदील - this railway station of punjab was turned into a police cantonment-mobile

पंजाब में जगह-जगह की जा रही चेकिंग

पंजाब(Punjab) में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का धमकी भरी लेटर मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है,और जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाए जा रहे है। पंजाब में पुलिस ने भी अपनी चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस ने भी ऑपरेशन के तहत रेलवे स्टेशन के साथ बस स्टैंड पर भी चेकिंग की। पंजाब के साथ चंडीगढ़ पुलिस और रेलवे पुलिस ने भी एक साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के साथ-साथ आसपास के एरिया को भी डॉग स्क्वाड की मदद से खंगाला गया।

पूरे पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई, अमृतपाल सिंह के आवास के बाहर पुलिस तैनात - तस्वीरों में

पहले भी मिल चूंकि है धमकियां

इससे पहले भी कई बार ऐसी धमकियां मिल चुंकीं है। चंडीगढ़ के एक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान को बम की धमकी मिली थी, तथा 12 जून को दिल्‍ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित रेल संग्रहालय को भी बम की धमकी वाला एक ई-मेल मिला था। लेकिन जांच के बाद में पता चला कि यह झूठी धमकी थी।अधिकारियों ने बताया कि गहन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

स्कूलों और अस्पतालों के बाद अब दिल्ली के संग्रहालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप - Jagat Kranti News

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta