उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई इस मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने राज्य से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार का सहयोग मांगा और उन्हें आज से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों और चारधाम यात्रा को लेकर बने रिकॉर्ड की जानकारी भी दी।
आज नई दिल्ली में राजनैतिक जगत के “बॉस”, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक और हम सभी के मार्गदर्शक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी से भेंट की। इस अवसर पर उन्हें बाबा नीब करौरी महाराज की प्रतिकृति एवं उत्तराखण्ड में उत्पादित चावल… pic.twitter.com/0FyxlaDDfN
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 4, 2023
हालांकि प्रधानमंत्री मोदी से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की मुलाकात को समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) कानून के मद्देनजर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। इससे पहले धामी सोमवार को देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सोमवार शाम को भाजपा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष से भी मुलाकात कर समान नागरिक संहिता कानून के ड्राफ्ट को लेकर चर्चा कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



