राहुल ने राफेल डील और आयुष्मान योजना को लेकर PM मोदी पर फिर साधा निशाना कहा- वाह मोदी जी वाह

Summary :

NULL

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राफेल डील को लेकर एक बार फिर PM मोदी पर जमकर बोला है।  वे आए दिन किसी न किसी बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष ने आयुष्मान भारत योजना को लेकर पीएम पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आयुष्मान भारत योजना को लेकर पीएम पर हमला बोला लेकिन इस बार उनका अंदाज कुछ अलग था। पीएम मोदी पर तंज कसने के लिए चोर जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है, बल्कि वाहवाही का अंदाज दिखाया है।

राफेल डील के लिए ज्यादा पैसा देने और आयुष्मान भारत के लिए मामूली पैसा आवंटित करने के लिए पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वाह मोदीजी वाह।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अनिल अंबानी को राफेल घोटाले में एक लाख 30 हजार करोड़ रुपये दिए और 50 लाख भारतीयों को आयुष्मान भारत योजना के तहत सिर्फ दो हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया।

 राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘देश का चौकीदार ‘खुल जा सिमसिम’ कब कहता है? अनिल अंबानी को राफेल घोटाले में 1,30,000 करोड़ रुपये और 50 करोड़ भारतीयों को Ayushman Bharat-PMJAY में 2000 करोड़ रुपये।

5 लाख के स्वास्थ्य बीमा झुनझुने पर मोदीजी का सालाना प्रति व्यक्ति खर्च मात्र 40 रुपये। वाह मोदीजी वाह, समाचार ही आपका प्रचार। इससे पहले, शुक्रवार को ही भीमा-कोरेगांव हिंसा को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर पलटवार किया। शाह ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि कांग्रेस शहरी नक्सली मामले पर अपना रुख साफ करे।  शाह ने एक महीने पहले राहुल गांधी के ट्वीट को उन्हीं के अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि मूर्खता की एकमात्र जगह है जिसे कांग्रेस कहते हैं। उसने भारत के ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’, माओवादियों, नकली कार्यकर्ताओं और भ्रष्ट लोगों का समर्थन किया। दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच ट्विटर पर जंग लगातार जारी है। शुक्रवार को ही राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के रीवा में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार और सूबे की शिवराज सिंह सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा, ‘ऐसी सरकार का क्या फायदा जो गरीबों की मदद नहीं कर सकती। मध्य प्रदेश की सरकार सिर्फ अमीरों के बारे में सोचती है। 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी, 35 हजार करोड़ नीरव मोदी-मेहुल चोकसी और 9000 करोड़ रुपये विजय माल्या की जेब में जाते हैं। इनको रोजगार खोने का कोई डर नहीं है। मध्य प्रदेश में लाखों लोग संविदा पर काम करते हैं। उनको हमेशा रोजगार खोने का डर लगा रहता है, वो रात को सो नहीं पाते हैं। कांग्रेस की सरकार में ऐसा नहीं होगा. चलिए एक साथ चलते हैं। पहले मध्य प्रदेश में और फिर हिंदुस्तान में सरकार बदलते हैं।

Desk Team