विपक्ष सरकार पर किसी न किसी मुद्दे को लेकर रोजाना हमलावर रहता है और सरकार पर निशाने साधते हुए अपनी प्रतिक्रिया देता है। देश में कोरोना संकट के बीच वैक्सीनेशन की कमी, बेरोजगारी, महंगाई आदि को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना नाम लिए उन हमला करते हुआ गुरुवार को गुरुवार को कहा कि वह सिर्फ अपने प्रचार प्रसार पर ध्यान दे रहे हैं और देश में मौजूद चुनौतियों की उन्हें कोई परवाह नही है।
सदियों का बनाया
पलों में मिटाया
देश जानता है कौन
ये कठिन दौर लाया।#VaccineShortage #LAC #Unemployment #PriceHike #PSU #Farmers #OnlyPR— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 15, 2021
गांधी ने कविता शैली में ट्वीट किया, ‘‘सदियों का बनाया, पलों में मिटाया, देश जानता है, कौन ये कठिन दौर लाया।’’ उन्होंने वैक्सीन की कमी, चीन के साथ सीमा पर तनाव, बेरोजगारी, महंगाई, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा किसानों के मुद्दों को ट्वीट के साथ हैश टैग किया और कहा कि देश में मौजूद इन गंभीर संकटों के समाधान की बजाय मोदी अपने पीआर पर ही ध्यान केंद्रित किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



