पीएम नरेंद्र मोदी पर मानों दुखों का पहाड़ टूट चुका है। पीएम की मां हीराबेन मोदी की आक्सिमक तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों ने इनकी स्वास्थ्य को लेकर एक अपडेट जारी किया कि धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इस पर पूर्व कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी… मोदी की मां के अस्वस्थ होने पर भावुक होते हुए कहा कि मैं शीघ्र इनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है।
मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 28, 2022
मां और बेटे का रिश्ता एक अटूट बंधन- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं कामना करता हूं कि आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।’’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी की पूज्य माता जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हम सब उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।’’
हीराबेन मोदी को अहमदाबाद के अस्पताल में कराया गया भर्ती
प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी को बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में उन्हें भर्ती कराया गया है। सेंटर के अनुसार, 100 वर्षीय हीराबेन मोदी की हालत स्थिर है।


Download Android App
Download iOS App



