राहुल ने मुंबई के ईएसआईसी अस्पताल में आग पर जताया दुख

Summary :

मुंबई के अंधेरी में एक ईएसआईसी अस्पताल में आग लगने की यह घटना सोमवार को हुई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गए।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुंबई के एक ईएसआईसी कामगार अस्पताल में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया है। राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित ईएसआईसी कामगार अस्पताल में आग लगने के कारण आठ लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। मैं अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं झुलसे हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

rahul

बता दें कि ईएसआईसी अस्पताल में आग लगने की यह घटना सोमवार को हुई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गए।वही, केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मुंबई के ईएसआईसी अस्पताल में भारी आगजनी में मारे गये लोगों के परिवार वालों को 10-10 लाख रूपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिवार वालों को 10-10 रूपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रूपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रूपया देने की घोषणा की है।

Desk Team