प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र पहुंच गये हैं। मोदी यहां 41,000 करोड़ रुपए की आवासीय एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मुम्बई पहुंचने के बाद मोदी एक टीवी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और उसके बाद राजभवन में किताब ‘टाइमलेस लक्ष्मण’ को विमोचन करेंगे।
इसके बाद मोदी ठाणे जिले में ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो रेलमार्ग-पांच और दहीसर-मीरा भयंदर मेट्रो रेलमार्ग-नौ का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा मोदी नवी मुंबई शहरी नियोजन प्राधिकरण और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की आवासीय योजना का भी शुभारंभ करेंगे।
भारत-मालदीव समुद्री सहयोग, जलवायु परिवर्तन पर मिलकर करेंगे काम : मोदी
इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18,000 करोड़ रुपये की लागत से 89,771 किफायती आवासों का निर्माण किया जाना है। यहां से मोदी पुणे जाएंगे, जहां वह हिंजेवाड़ी और शिवाजी नगर के बीच तीसरी मेट्रो लाइन की आधारशिला रखेंगे। अधिकारी ने बताया कि मोदी मंगलवार रात पुणे से दिल्ली रवाना होंगे।


Download Android App
Download iOS App



