राहुल गांधी का 51वां जन्मदिन, कोरोना के चलते नहीं होगा जश्न का आयोजन

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 51वां जन्मदिन है। इस मौके को पार्टी “सेवा दिवस” के रूप में मना रही है। पार्टी के कार्यकर्ता आज जरूरतमंद लोगों को राशन, मेडिकल किट और मास्क बांटेंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। कांग्रेस नेता 19 मई यानी आज 51 साल के हो गए हैं। कोरोना महामारी  की वजह से बने हालात के मद्देनजर उन्होंने इस साल भी जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। पार्टी उनके जन्मदिन को “सेवा दिवस” के रूप में मना रही है। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को राशन, मेडिकल किट और मास्क बांटेंगे।
पार्टी पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटियों, पार्टी के विभिन्न संगठनों एवं विभागों को पत्र लिखकर कह चुकी है कि वे 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर किसी तरह के जश्न का आयोजन नहीं करें तथा कोई होर्डिंग या पोस्टर नहीं लगाएं, बल्कि अपने पास उपलब्ध संसाधन का उपयोग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करें।
इसके मद्देनजर पार्टी की यूथ विंग एनएसआईयू (NSUI) ने दिल्ली के रायसीना रोड में निशुल्क कोरोना जांच कैंप लगाया है। पार्टी के विभिन्न मोर्चों और कार्यकर्ताओं की ओर कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि ‘हमारे नेता राहुल जी का मानना है कि वायरस को फैलाने के बजाय हमें टीका लगवाना चाहिए ताकि वायरस न फैले। राहुल जी ने कहा है कि महामारी के बीच लोगों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण सबसे अच्छा संभव तरीका है।


राहुल को जन्मदिन की बधाई देते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा, एक सच्चे नेता के लिए, जो सच्चाई, ईमानदारी, करुणा और साहस के साथ चुनौतियों से लड़ता है,जिसके लिए धर्मी साधन उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कि लक्ष्य। कामना है कि राहुल गांधी जी को अच्छी लड़ाई लड़ते रहने के लिए और शक्ति मिले।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है ‘ऐसे अपराजेय योद्धा और भारत के जन-जन की आवाज श्री राहुल गांधी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’ वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की है।

Desk Team