लॉकडाउन पर केंद्र को घेरने की तैयारी में राहुल गांधी, वीडियो के जरिये आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल वाले संबोधन में गरीबों के लिए किसी तरह के वित्तीय पैकेज का ऐलान न होने पर विपक्ष केंद्र पर हमलावर है।

देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। देश के लगभग एक चौथाई जिले कोरोना महामारी की चपेट में है। कोरोना प्रसार को रोकने के लिए केंद्र द्वारा लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन में गरीब और मज़दूर वर्ग के लोग सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना कर रहे है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले है। वीडियो के जरिये राहुल कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करेंगे। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल वाले संबोधन में गरीबों के लिए किसी तरह के वित्तीय पैकेज का ऐलान न होने पर विपक्ष केंद्र पर हमलावर है। राहुल गांधी कई बार कोरोना वायरस मुद्दे पर केंद्र को आड़े हाथ ले चुके है। वहीं बुधवार को राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से जरूरतमंदों की मदद के लिए कदम उठाने की अपील कर चुके है। 

कोरोना संकट : अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 20 अप्रैल से कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन पाबंदी में मिलेगी ढील

बता दें कि प्रधानमंत्री के मंगलवार के संबोधन में वित्तीय पैकेज का ऐलान न होने पर विपक्ष ने अपनी नाराजगी दर्ज की है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर गरीबों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर गरीबों को सितंबर तक मुफ्त राशन दिए जाने की अपील की है। 
इस साथ ही उन्होंने मंत्रियों-नेताओं की विदेशी यात्रा पर रोक, नए संसद भवन का निर्माण पर रोक, सरकारी विज्ञापनों पर रोक लगाने समेत अन्य मुद्दों का सुझाव दिए है।

Desk Team