देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी है। इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3000 के पार हो चुका है।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 165 नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,081 हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार इन 165 नए मामलों में 107 अकेले मुंबई से सामने आया है वहीं 19 पुणे से सामने आए।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा 11 नए मामले नागपुर, 13 ठाणे, चार-चार पिंपरी चिंचवड़ (पुणे) और मालेगांव (नासिक), दो-दो नवी मुंबई और वसई-विरार (पालघर) और एक-एक मामला अहमदनगर, चंद्रपुर तथा पनवेल (रायगड) से सामने आया। राज्य में कोरोना से लगभग 190 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
गुजरात : कोविड-19 से 3 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या हुई 36
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,380 तक पहुंच गई है वहीं अब तक 414 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 941 और मौत के 37 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक 12,380 मामलों में 10,477 कोरोना के सक्रिय केस हैं और 1,489 ऐसे मरीज हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।


Download Android App
Download iOS App



